फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of murderous attack arrested

Firozabad News: कातिलाना हमले का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Jun 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack arrested
कातिलाना हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस को शुक्रवार को कातिलाना हमले के मामले में फरार चले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने एक अन्य मामले पॉस्को एक्ट के फरार आरोपी को कई साल बाद पकड़ने में सफलता हासिल की।

सतीश वर्मा निवासी सुजातगढ़ पर 12 जून को ढोलपुरा रेलवे पुल के समीप गांव के ही आकाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। आरोपी आकाश तभी से फरार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह मिली एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कातिलाना हमले के आरोपी को गांव के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसी थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 में हुई एक घटना में वांछित चल रहे पॉस्को एक्ट के आरोपी को कई साल बाद पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी शेर सिंह के मुताबिक पॉस्को एक्ट का आरोपी चंद्रशेखर निवासी नगला विष्णु न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। लगातार अनुपस्थिति के चलते न्यायालय ने अभियुक्त चंद्रशेेखर के नाम गैर जमानती वारंट जारी किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed