फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accountant Sanjay Yadav posted in Sadar Tehsil suspended

Firozabad News: सदर तहसील में तैनात लेखपाल संजय यादव निलंबित

Sat, 07 Sep 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accountant Sanjay Yadav posted in Sadar Tehsil suspended
फिरोजाबाद। सदर तहसील में तैनात लेखपाल संजय सिंह ने आय प्रमाणपत्र बनाने में मनमानी की। एक व्यक्ति के एक माह में ही दो अलग-अलग आय प्रमाणपत्र जारी कर दिए। एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृतिराज ने नायब तहसीलदार से जांच कराई तो कमियां सामने आईं। इसमें लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए तहसीलदार सदर के यहां संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है। मोहल्ला कोटला निवासी संदीप ने शासन के प्रमुख सचिव को भेजी शिकायत में कहा कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल संजय यादव के द्वारा एक माह में एक ही व्यक्ति के दो-दो अलग-अलग आय के प्रमाण पत्र जारी कर दिए है। डीएम रमेश रंजन ने इसकी जांच सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार से कराई। नायब तहसीलदार ने जांच में पाया कि जलोपुरा निवासी रक्षपाल के नाम 17 नवंबर 2023 को 50 हजार का और पांच दिसंबर 2023 को 46 हजार का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इसी गांव के निवासी कुंवरपाल, धनपाल सिंह, राम रतन, रामसेवक तथा लालता प्रसाद के भी आय प्रमाणपत्र के भी आय प्रमाणपत्र एक माह के अंदर दो अलग-अलग आय के प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

लेखपाल के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है। लेखपाल के द्वारा गंभीर अनियमितता किए जाने के साथ ही तहसील के वरिष्ठ अफसरों के आदेश की अवहेलना की जा रही है। इस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर कृतिराज ने गंभीरता से लिया। उन्होंने लेखपाल संजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनको सदर तहसील से संबद्ध किया है। मामले की जांच तहसीलदार सदर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed