फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident,two dei,road accident in shikohabad

हादसों ने निगल लीं दो जिंदगियां

Tue, 06 Oct 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident,two dei,road accident in shikohabad
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एटा रोड पर मोहनीपुर के पास मंगलवार की सुबह कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। इस दौरान बाइक चालक और उसकी मां घायल हो गई। सभी लोग एटा से भिंड जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी घटना में बटेश्वर रोड पर हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड जिला क्षेत्र अंतर्गत गाव अतरसूमा निवासी धर्मेंद्र पुत्र विश्राम सिंह अपनी मां राधादेवी और मौसी गुड़िया (45) पत्नी जितेंद्र को बाइक से ननिहाल रिजोर एटा ले गया था। वह मंगलवार सुबह ननिहाल से दोनों को बाइक पर बैठाकर घर आ लौट था।
विज्ञापन

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के एटा रोड पर मोहनीपुर के पास पहुंची, तभी वह तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला गुड़िया (45), राधादेवी (40) और धर्मेंद्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और जनता ने तीनों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गुड़िया (45) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि कैंटर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद कैंटर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन इसी दौरान जनता की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के बटेश्वर रोड पर सोमवार की रात साढ़े दस बजे नगला रामबख्श के पास भारी वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मध्य प्रदेश के भिंड जिला के गांव अटेर निवासी शमशाद (32) के दोस्त पम्मी की नगला चंदा में ससुराल है।
दोनों दोस्त बाइक से नगला चंदा आए थे। शमशाद पम्मी को ससुराल छोड़ कर रात दस बजे के करीब बाइक लेकर निकला था। जब वह नगला रामबख्श के पास पहुंचा तभी किसी भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी शमशाद के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन अटेर से फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए।
दुर्घटनाओं में होमगार्ड सहित पांच लोग घायल
फिरोजाबाद। दिल्ली से फिरोजाबाद में आ रहे लोगों की कार टूंडला क्षेत्र में सोमवार रात को रोड बंद करने के लिए लगाए गए पत्थर से टकरा गई। इससे कार सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं।
वहीं, थाना नसीरपुर अब्बासपुर रोड पर भारी वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड घायल हो गया। नई दिल्ली के तिलक नगर ख्याला क्षेत्र निवासी नरेंद्र सिंह एवं हरभजन सिंह पुत्र चोखे सिंह, रविंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, मनजीत कौर पत्नी नरेंद्र सिंह सोमवार की शाम को कार से फिरोजाबाद स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां आ रहे थे।
जब वे थाना टूंडला क्षेत्र में एत्मादपुर के पास पहुंचे थे तभी उनकी कार रोड बंद करने के लिए लगाए पत्थर से टकरा गई। कार के टकराने के कारण चारों घायल हो गए। इन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं, अब्बासपुर निवासी कुशलवीर सिंह पुत्र भूरे सिंह थाना रसूलपुर क्षेत्र में डायल112 गाड़ी पर ड्यूटी पर तैनात हैं।

सोमवार की शाम को ड्यूटी समाप्त करके वह घर रहे थे। जब वह अब्बासपुर रोड पर वह जा रहे थे तथी किसी भारी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गये। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed