{"_id":"624c8a1975e7cf2166549d4b","slug":"accident-firozabad-news-agr529334816","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेजा चढ़ाकर लौट रहे युवक की डीसीएम से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेजा चढ़ाकर लौट रहे युवक की डीसीएम से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेजा चढ़ाकर लौट रहे युवक की डीसीएम से गिरकर मौत
- बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार
- शिकोहाबाद के नौशहरा पुल के समीप एक युवक का शव मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद और टूंडला थाना क्षेत्र में दो हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। टूंडला में नेजा चढ़ाकर लौट रहे युवक की डीसीएम से गिरकर युवक की मौत हो गई। वहीं शिकोहाबाद नौशहरा पुल के समीप मिले युवक की पहचान पुलिस द्वारा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव दतौजी निवासी बंटी (25) टूंडला स्थित माता मंदिर पर नेजा चढ़ाकर परिवार और गांव के लोगों के साथ कैंटर (डीसीएम) द्वारा घर लौट रहा था। वाटन में बज रहे डीजे पर वह अन्य लोगों के साथ डीसीएम के ऊपर चढ़ कर डांस करने लगा। टूंडला के समीप वह डीसीएम से नीचे गिरकर घायल हो गया। ग्रामीण और परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। वहीं शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नौशहरा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मृतक की पहचान को प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जिसकी पहचान को प्रयास किए जा रहे है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत सड़क हादसे में होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।