{"_id":"5f6a40f18ebc3edde25757a2","slug":"accident-firozabad-news-agr460452941","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगला खंगर क्षेत्र में खेत पर जा रहे किसान की अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई। दूसरा हादसा थाना रसूलपुर क्षेत्र में हुआ। यहां डिवाइडर से टकराने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
नगला खंगर के नगला दानी निवासी मंगल सिंह (38) पुत्र परमाल सिंह मंगलवार को दिन में खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कोे जिला अस्पताल भेजा है। दूसरा हादसा थाना रसूलपुर के आसफाबाद चौराहे के पास हुआ। आसफाबाद मठिया वाली गली निवासी ओमप्रकाश (48) पुत्र सुनहरीलाल चौराहे से निकलकर जा रहे थे। इसी दौरान वह डिवाइडर से टकराकर गिर गए। परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि उसकी डिवाइडर से टकराने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।