{"_id":"5ea1c1598ebc3e90a55e40a2","slug":"accident-firozabad-news-agr4389605184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे हादसे में आगरा के दारोगा की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे हादसे में आगरा के दारोगा की मृत्यु
विजय सिंह - ( मृतक )लखनऊ ऐक्सप्रेसवे पर सड़क हादसें में मृतक दरौगा का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना मटसेना क्षेत्र में नीलगाय को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार आगरा में तैनात एक दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उपनिरीक्षक किसी मामले की विवेचना के संबंध में मैनपुरी जा रहे थे।
विज्ञापन
जिला कन्नौज के थाना सौंरिख नंदपुर निवासी विजय सिंह (50) पुत्र नत्थू सिंह यादव आगरा कोतवाली थाना क्षेत्र की पाय चौकी इंचार्ज थे। बुधवार देरशाम वह किसी मामले की विवेचना करने के लिए निजी कार से मैनपुरी जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 45 पर सामने से आई नीलगाय को बचाने की कोशिश में उनकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दरोगा विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एक्सप्रेस वे की टीम के साथ डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरोगा को गाड़ी से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दरोगा को मृत घोषित कर दिया। इधर, उप निरीक्षक की सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस लाइन ले गई। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में उपनिरीक्षक को सलामी देने के बाद शव पुुलिस वाहन से उनके पैतृक गांव भेज दिय गया। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने कहा कि सड़क हादसें में उप निरीक्षक की मौत हो गई थी। वह किसी मामले की जांच पड़ताल करने के लिए मैनपुरी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।