{"_id":"5e56b52a8ebc3ef39e55e57f","slug":"accident-firozabad-news-agr4313985198","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की चपेट में आयी बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की चपेट में आयी बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद टूटी पडी बाइक एवं मौजूद लोग
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर आबू अतुर्रा के पास स्कार्पियो की चपेट में बाइक आ गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश है।
थाना एका क्षेत्र के गांव मधीपुर निवासी रामसिंह के नाती के विवाह समारोह शिकोहाबाद में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए थाना एका क्षेत्र के गांव मधीपुर निवासी वीकेश उर्फ भूरे (28) पुत्र कमलेश्वर और भूरे (35) पुत्र जगरूप बाइक से शिकोहाबाद गए थे। दावत खाकर लौटते समय जसराना की ओर से जा रही स्कार्पियो ने बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई और बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर कोतवाल गिरीश चंद्र मय पुलिस फोर्स के पहुंचे और दोनों को सीएचसी भेज दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद स्कार्पियों में सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने स्कार्पियों को कब्जे में लिया है।