{"_id":"6591b7c2458ce2ba8d0919e4","slug":"ac-bus-paying-losses-even-after-the-fare-was-reduced-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-14107-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किराया कम होने के बाद भी घाटा दे रहे एसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किराया कम होने के बाद भी घाटा दे रहे एसी बस
Mon, 01 Jan 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सर्दियां बढ़ने के साथ ही एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों का ग्राफ गिरने लगा है। इससे एसी बस संचालकों को नुकसान हो रहा है। बस संचालकों एवं प्राइवेट कंपनियों ने किराया भी कम कर दिया। बावजूद इसके एसी बसों की ओर सवारियों का रुझान नहीं बढ़ रहा।
जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रही हैं। एसी बसों की ओर यात्रियों का झुकाव कम हो रहा है। गर्मियों के मौसम में अधिकांश लोग गर्मी से निजात पाने के लिए एसी बसों में सफर को प्राथमिकता देते है, लेकिन सर्दियों में दूरी बना लेते हैं। लगातार कम हो रही कमाई से बस संचालक एवं प्राइवेट कंपनियां भी चिंताग्रस्त हैं। प्राइवेट बस संचालक का कहना है कि सरकार ने रोडवेज की एसी बसों का किराया कम कर दिया है, इसलिए लोग प्राइवेट बसों में सफर नहीं कर रहे हैं।