फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Absent for 39 teachers, many schools received Locks

गैरहाजिर रहे 39 शिक्षक, कई स्कूलों में मिले ताले

Mon, 27 Feb 2017 11:58 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 27 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Absent for 39 teachers, many schools received Locks
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
 डिप्टी बीएसए तरुण कुमार ने सोमवार को कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां कई स्कूल बंद मिले। वहीं 39 शिक्षक भी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुरा-रैपुरा का डिप्टी बीएसए ने सुबह 9.17 मिनट पर निरीक्षण किया, तो विद्यालय बंद था। स्कूल में तैनात तीनों शिक्षक गैरहाजिर थे। वहीं प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल सोफीपुर में पांच-पांच शिक्षक, अनुदेशक अनुपस्थित थे। प्राइमरी स्कूल शंकरपुर सुबह 9.45 बजे बंद मिला। बच्चे स्कूल के बाहर घूम रहे थे। प्राइमरी स्कूल नगला चूरा में बंद मिला, चारों शिक्षक अनुपस्थित थे। कटीनगर में दो शिक्षक, सैलानी में एक, उच्च प्राथमिक स्कूल कबीरपुर सैलानी में तीन, प्राइमरी रामदासपुरा में एक, प्राइमरी गढ़ी तिवारी में एक,  यूपीएस गढ़ी तिवारी में एक,  प्राइमरी चंद्रवार में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं प्राइमरी कबीरपुर में सुबह 10.28 बजे बंद मिला। गैरहाजिर सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश उन्होंने दिए हैं। निरीक्षण में एबीआरसी दिनेश यादव भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


निरीक्षण के लिए बना नेटवर्क भी फेल
बेसिक शिक्षा विभाग में सिर्फ निरीक्षण के लिए नेटवर्क बना है। बीएसए, एबीएसए, एबीआरसी, एनपीआरसी, जिला समन्वयक निरीक्षण करते हैं। बीएसए दफ्तर में बने हेल्पलाइन सेवा से भी अध्यापकों की जांच होती है। फिर भी शिक्षकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोटी-सब्जी की गुणवत्ता खराब, नोटिस जारी
 डिप्टी बीएसए तरुण कुमार ने प्राथमिक विद्यालय आर्यनगर में एमडीएम की जांच की। यह एनजीओ द्वारा मध्याह्न भोजन वितरण की व्यवस्था है। डिप्टी बीएसए के मुताबिक रोटी-सब्जी की गुणवत्ता बेहद खराब थी। एनजीओ को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed