{"_id":"f5f8da38f45b2513386bd5ae582ce018","slug":"abhishek-murder-case-police-detained-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक हत्याकांड में पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक हत्याकांड में पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
लूट के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों की माने तो घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। इसके लिए चार टीमों का गठन कर दिया है।
शनिवार रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के भीकनपुर गांव स्थित देशी शराब के ठेके के पास लूट के दौरान बदमाशों ने अभिषेक पुत्र जय सिंह निवासी रैपुरा थाना रामगढ़ की हत्या कर दी थी। युवक की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को आननफानन में जिला अस्पताल भेज दिया। बड़ी संख्या में परिवारीजनों के साथ ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जिला अस्पताल को रात में ही छावनी बना दिया गया था।
एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए देर रात चार टीमों का गठन किया गया। देर रात एक टीम ने उत्तर क्षेत्र के कौशल्या नगर, श्रीराम कालोनी, भीकनपुर, नगला मिर्जा आदि क्षेत्र में दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।