{"_id":"5e46e33b8ebc3ee5db0e326f","slug":"aam-admi-party-firozabad-news-agr4295201143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटने से पुलिस ने रोका, छीने टोपी, बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटने से पुलिस ने रोका, छीने टोपी, बैनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मिठाई बांटकर जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। साथ ही उनसे टोपी और झंडा बैनर आदि भी छीन लिए। आप कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
स्टेशन रोड पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में मिठाई बांट रहे थे। जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी तत्काल थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची और आप कार्यकर्ताओं जश्न मनाने से रोक दिया। वायरल हो रहे वीडियो में दक्षिण प्रभारी कह रहे हैं कि इससे लॉ एंड आर्डर की समस्या हो जाएगी।
पुलिस ने मिठाई बांट रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की टोपी उतरवा ली और हाथ में बैनर भी छीन लिया। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल की जीत को नहीं पचा पा रही है। आप कार्यकर्ता मोहम्मद अरमान अली ने कहा कि हम जब मिठाई बांट रहे थे, पुलिस वालों ने आकर हमेें मिठाई बांटने नहीं दी। पुलिस वालों ने रोका और हमसे अभद्रता की।