फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Aam Aadmi Party unit submitted memorandum to DM in protest against rigging in NEET exam in Firozabad

Firozabad: नीट परीक्षा में धांधली को लेकर लोगों में आक्रोश, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

Tue, 11 Jun 2024 08:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 08:14 PM IST
सार

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर लोगों में आक्रोश है। आप कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party unit submitted memorandum to DM in protest against rigging in NEET exam in Firozabad
NEET Result - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आम आदमी पार्टी इकाई ने नीट की परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर डीएम को सौंपा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शीलेंद्र शर्मा ने कहा कि नीट की परीक्षा जो कि देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी परीक्षाओं में एक हैं, उसका पेपर भी लीक हो गया। बेरोजगारी और पेपर लीक समस्या से जूझ रहें नौजवानों को भ्रष्ट्राचारी सरकार ने एक और झटका दे दिया। 
विज्ञापन


कहा कि एक ओर जहां संवेदनहीन मोदी सरकार में भर्तियों का टोटा हैं, तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में डूबी सरकार सभी प्रकार के परीक्षाओं का पेपर लीक करवाने की जिम्मेदार हैं। जिसके वजह से नौजवानों को अपने उज्ज्वल भविष्य का कोई मार्ग नहीं दिख रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट के परीक्षा का परिणाम 14 जून को आना था, लेकिन आनन-फानन में चार जून को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही, नीट के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इससे सवाल उठता हैं कि किस गुनाह को छिपाने के लिए इसका परिणाम उस दिन घोषित किया गया। जिस प्रकार 67 बच्चों को पूरे 720 अंक दिए गए यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। 


उन्होंने मांग किया है कि नीट परीक्षा के परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ में जांच में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा। जिससे भविष्य में युवाओं के साथ किसी भी परीक्षा में इस प्रकार की धांधली न हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में यदुवंश यादव, रतनेश यादव, ब्रह्मदत्त, माधवेंद्र शर्मा, राजेश वर्मा, अर्पित यादव, नदीम सिद्दकी, अंकित गर्ग, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed