फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Aajm way to mine closed , market

अाजम खान के लिए बंद किए रास्ते, बाजार

Sat, 21 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 21 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Aajm way to mine closed , market
प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां शनिवार को सुहागनगरी आए। वह करीब डेढ़ घंटे तक सुहागनगरी में रहे। इस दौरान सदर बाजार जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए थे। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।  
विज्ञापन



नाले की पुलिया के निकट सपा नेता असलम परवेज की मां अनवरी बेगम का दो फरवरी को इंतकाल हो गया था। शनिवार को दोपहर 12 बजे वह असलम परवेज के आवास पर पहुंचे। पहले तो पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद उनके घर के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे तक वह यहां रुके रहे। इस दौरान सिनेमा चौराहा से नालबंदान चौराहा तक ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन



स्कूलों से आटो रिक्शा नहीं निकल सके। जाने से पहले आजम खां ने डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी पीयूष श्रीवास्तव से बातचीत की। नगर आयुक्त रामौतार रमन को तलब किया और निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान रखते हुए साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। पत्रकारों ने मोदी एवं मुलायम के मध्य बढ़ती नजदीकियों के साथ कई अन्य सवाल भी किए लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पत्रकारों को उनके सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर हटा दिया। मुख्य रूप से पूर्व सभासद महबूब अजीज, अकील गुलाब खां, सरदार अहमद खां, सरफराज खां सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलियों में लगा गड्ढा बाजार
आजम खां के सुबह साढ़े सात बजे आने के चलते पुलिस प्रशासन ने नालबंद चौराहे के करीब लगने वाला गड्ढा बाजार नहीं लगने दिया। चूड़ी के फड़ लगाने वाले दुकानदार गलियों या फिर हाजीपुरा रोड पर ठेल लेकर खड़े दिखे। फड़ वालों को हटाने से लोगों में गुस्सा था।


बदलता रहा आजम के आने का रूट
नगर निगम द्वारा आजम खां के आने के कारण सुभाष तिराहा से लेकर नालबंद चौराहे तक सड़क पर पेंचवर्क करा दिया। गड्ढों को भी भरवाया। नगर आयुक्त रामौतार रमन टीम के साथ सुभाष तिराहे पर दिखे। लेकिन सुबह आठ बजे सूचना आई कि दोपहर 12 बजे के करीब वह सीधे शिकोहाबाद की ओर से आएंगे। इसके बाद निगम के अफसरों ने रसूलपुर की ओर से साफ-सफाई करानी शुरू कर दी लेकिन वह सुभाष तिराहे की ओर से ही आए और वापसी रसूलपुर की ओर से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed