{"_id":"68c96e700ea7d1a90c01fc4e","slug":"a-young-man-was-tied-to-a-pole-and-beaten-video-goes-viral-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-156274-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवक को पोल से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवक को पोल से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Tue, 16 Sep 2025 07:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
बिजली के पोल से बंधा हुआ युवक, जिस पर मोबाइल चोरी का है आरोप। सोर्स वीडियो ग्रैब
शिकोहाबाद। रुकनपुर क्षेत्र में बिजली के पोल से बांधकर एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला जानकारी में न होने की बात कही है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को कुछ लोग बांधकर पीट रहे हैं। हालांकि वायरल हुए वीडियो में पीटने वालों और पिटने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि एक रेलयात्री दिल्ली से शिकोहाबाद आ रहा था। जिसका मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के एक युवक को रेलयात्री ने पकड़ लिया, जिसे वह अपने साथ दिल्ली से शिकोहाबाद ले आया। यहां रुकनपुर इलाके में उसे बिजली के पोल से बांधकर पीटा गया। पिटने वाला युवक दिल्ली का बताया जा रहा है, जिसको दोपहर में पिटाई लगाने के बाद छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर, कोई तहरीर मिलती है तो उस पर जांच की जाएगी। संवाद