{"_id":"684f12e3b4aeef756103f893","slug":"a-young-man-got-an-electric-shock-while-working-on-a-bangle-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-150418-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चूड़ी का काम करते युवक को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चूड़ी का काम करते युवक को लगा करंट
Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार की रात चूड़ी का काम करते समय युवक की विद्युत करंट लगने मौत हो गई। परिजन कहीं और दिखाने की कहकर उसे घर वापस ले गए। जोशियान मोहल्ला निवासी एक युवक शनिवार की रात चूड़ी का काम कर रहा था। उसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन उसे मृत नहीं मान रहे थे। वह कही और दिखाने की कहकर उसे अस्पताल से ले गए। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है।
पुलिस ने लापता पांच बच्चे परिजन को सौंपे
फ़िरोज़ाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने लापता पांच बच्चों को आगरा से ढूंढकर परिजन को सुपुर्द कर दिया।
लाइनपार के क्षेत्र नगला विष्णु से 13 जून को सौरभ (13),गौरव (10) पुत्रगण अजय, यश (13) पुत्र रामसुरेश, सूर्यांश (12) पुत्र नरेश तथा राजाबाबू (08) पुत्र कमलेश लापता हो गए थे। पुलिस ने टीम बनाकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। आगरा फोर्ट स्टेशन से रविवार को ढूंढ निकाला गया। बच्चों ने पुलिस को बताया कि वह गलती से चले गये थे। पुलिस ने बच्चों को सकुशल उनके परिजन के सुपुर्द किया।