फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A woman went to private hospital for treatment of stomach ache doctor forced abortion in firozabad

Firozabad: पेट दर्द का इलाज कराने गई महिला का कर दिया गर्भपात, कट गई नस, शिकायत पर अस्पताल स्टाफ ने की मारपीट

Wed, 18 Jan 2023 07:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 07:41 AM IST
सार

फिरोजाबाद में निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पेट दर्द का इलाज कराने गई महिला का बिना उसकी मर्जी के गर्भपात कर दिया। शिकायत करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की।   

विज्ञापन
A woman went to private hospital for treatment of stomach ache doctor forced abortion in firozabad
पीड़िता के पति अरविंद ने थाने में की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची गर्भवती का डॉक्टरों ने गर्भपात करा दिया। यही नहीं पति ने शिकायत की तो उसके साथ अभद्रता किया और कागज फाड़कर फेंक दिए।  

विज्ञापन


मामला एका थाना क्षेत्र के एक कस्बा का है। कस्बा निवासी अरविंद की पत्नी प्रतिभा तीन महीने की गर्भवती थी। बीती 10 नवंबर को उसके पेट में दर्द उठा। दर्द ज्यादा होने पर वह  उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे एडमिट कर लिया। दो दिन तक दवा चलाने के बाद घर भेज दिया। 
विज्ञापन


अरविंद ने बताया कि घर पहुंचने के बाद स्थिति फिर खराब हुई तो वह पुनः उसे लेकर कस्बा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे आगरा ले गए जहां पता चला कि उसका गर्भपात कर दिया गया है। गर्भपात के दौरान उसकी कोई नस कट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर उनके होश उड़ गए। बताया कि आगरा के एक अस्ताल में उपचार कराने से उसकी जान बच सकी। वापस आने के बाद वह एका स्थित अस्पताल जाकर डॉक्टर से बिना जानकारी के गर्भपात करने की शिकायत की। इस पर डॉक्टर व कर्मियों ने मिलकर उससे अभद्रता की। अस्पताल से संबंधित प्रपत्र उससे लेकर फाड़ कर फेंक दिए। 


इस पर उसने थाने में शिकायती पत्र दिया। साथ ही सीएमओ एवं एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की। लेकिन दो महीने से अधिक बीत जाने पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उसने वीडियो जारी कर न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed