फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A woman going home was made a victim by thieves.

Firozabad News: घर जा रही महिला को टप्पेबाजों ने बनाया शिकार

Wed, 24 Jul 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 24 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
A woman going home was made a victim by thieves.
शिकोहाबाद। मायके से घर जा रही महिला को टप्पेबाजों ने ठगी का शिकार बनाया। टप्पेबाज महिला को बातों में उलझाकर उससे नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कठफोरी क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा निवासी मंजू देवी (48) बीते मंगलवार को अपने मायके जोरे से अपने घर जा रही थी। महिला का भाई उसे बाइक से स्टेशन छोड़ने के लिए आया हुआ था। उसने अपनी बहन को ऑटो में बिठा दिया था, तभी ऑटो में सवार टप्पेबाजों ने महिला को अपनी बातों में फंसाकर उससे पांच सोने की अंगूठी, नकदी एवं अन्य आभूषण ले लिए और नोटों की गड्डी थमा दी। इसमें ऊपर 500 के दो नोट के साथ ही नीचे कागज के टुकड़े लगे हुए थे। जब महिला को पूरा मामला समझ में आया, तो उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी अपने परिजन को देने के साथ पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed