{"_id":"68812d6830d937ab2408ba94","slug":"a-two-year-old-girl-died-after-drowning-in-a-dam-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-152926-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बंबा में डूबने से दो वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बंबा में डूबने से दो वर्षीय बालिका की मौत
Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर इलाके में घर से खेलने के लिए निकली दो वर्षीय बालिका की बंबा में डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे जीवित होने की आस में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव बरयिर मऊ निवासी रवि कुमार की दो वर्षीय पुत्री दीप्ति बुधवार को घर से खेलने के लिए निकली थी। वह खेलते-खेलते घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंच गई। अचानक फिसलन के कारण बंबा में गिर गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब उसे बंबा में देखा तो जानकारी परिजन को दी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और बालिका को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर आ गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका के पिता रवि नोएडा स्थित किसी फैक्टरी में काम करता था। परिजन ने पोस्टमार्टम के बिना दाह संस्कार कर दिया। संवाद