फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A tractor loaded with watermelons hit the transformer, it fell down, the power went out

Firozabad News: तरबूज से भरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गिरा ट्रांसफॉर्मर, बत्ती गुल

Fri, 06 Jun 2025 07:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
A tractor loaded with watermelons hit the transformer, it fell down, the power went out
ट्रैक्टर की टक्कर से होटल गर्ग के पास लगा ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा। संवाद 
- बिजली चालू रहने के दौरान गिरा ट्रांसफॉर्मर, लोगों में मची भगदड़, सप्लाई बंद होने से पेयजल संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। तरबूज से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शुक्रवार को होटल गर्ग के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफॉर्मर फाउंडेशन से खिसककर सड़क पर आ गिरा। घटना सुबह करीब छह बजे की है, जब इलाके में बिजली की आपूर्ति चालू थी। ट्रांसफॉर्मर गिरते ही आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रांसफॉर्मर गिरते समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलापूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को पेयजल के लिए भी तरस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अवर अभियंता बबलू गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। ट्रैक्टर चालक की पहचान जेलू निवासी सिंगेमई, सिरसागंज के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। दोपहर में ट्रांसफॉर्मर को बदलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed