फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A speeding trolley crushed a young man riding a bike on the highway, resulting in his death.

Firozabad News: हाईवे पर तेजगति ट्रॉला ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Tue, 07 Oct 2025 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
A speeding trolley crushed a young man riding a bike on the highway, resulting in his death.
सांकेतिक 
- आगरा से मैनपुरी के केतवा स्थित ससुराल जा रहा था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट तेजगति से जा रहे ट्रॉला ने आगरा के एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाते हुए उसके परिजनों को सूचना दी है। वहीं ट्रॉला को कब्जे में ले लिया है।
आगरा के थाना अछनेरा अंतर्गत गांव मगुर्रा निवासी 35 वर्षीय भूरा सिंह मंगलवार सुबह अपने घर से मैनुपरी के थाना केतवा गांव केतवा स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। वह एक बजे करीब टूंडला टोल प्लाजा के निकट गांव जाजपुर मोड़ पर पहुंचा, तभी पीछे से तेजगति से जा रहे ट्रॉला ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक दूसरी ओर एवं वह ट्रॉला के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी ट्रॉला से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

भूरा की शादी 14 साल पहले पूर्व हुई थी। भूरा अपने पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम व दो बेटी प्रिया (14) व कौशिकी (06) वर्ष को रोता बिलखता छोड़ा है। मृतक के पिता निरंजन सिंह ने अज्ञात ट्रॉला चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि चालक ट्रॉला छोड़कर भाग गया है। ट्रॉला को जब्त कर लिया है। भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed