फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A shopkeeper was beaten up after being refused to pay ice cream on credit.

Firozabad News: उधार आइसक्रीम न देने पर दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट

Wed, 27 May 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A shopkeeper was beaten up after being refused to pay ice cream on credit.
शिकोहाबाद। गांव पिडराव निवासी विकास कठेरिया ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जितेंद्र कठेरिया आइसक्रीम का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गत 24 मई की शाम करीब 7:00 बजे जब वह ठेला लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गांव के ही अभिषेक यादव उर्फ टिंकू ने उनसे उधार में आइसक्रीम मांगी। जितेंद्र द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी भड़क गया। आरोप है कि इसके बाद टिंकू अपने साथी हैप्पी यादव, संजू यादव, धैर्य यादव और कन्हैया यादव के साथ लाठी-डंडे लेकर जितेंद्र के घर में जबरन घुस आया। आरोपियों ने पूरे परिवार को जातिसूचक गालियां देते हुए बेरहमी से पीटा और धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed