फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A grand procession of Ahilyabai Holkar was taken out with great pomp and show.

Firozabad News: धूमधाम से निकाली गई अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा

Sun, 07 Jun 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A grand procession of Ahilyabai Holkar was taken out with great pomp and show.
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल,महापौर क - फोटो : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल,महापौर कामिनी राठौर व अन्य। संवाद
फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जनकल्याण समिति के तत्वावधान में 301वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मुगलों और आततायियों का सामना करते हुए धर्म की रक्षा की। उन्होंने देशभर में मंदिर-बावड़ियों का निर्माण कराया। वह इतिहास में अमर है। आज अगर हमारी धरती पर सनातन और संस्कार जीवित हैं, तो इसमें माता अहिल्याबाई का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में पर्दा प्रथा, बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने का बीड़ा उठाया। जनकल्याण, न्यायप्रिय शासन और नारी सशक्तिकरण के प्रति उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शोभायात्रा गांधीपार्क से प्रारंभ होकर छिंगामल का बाग, सिनेमा चौराहा, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, माता वाला बाग, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी, नगला करन सिंह होते हुए अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ। मंचासीन अतिथियों का अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अरविंद बघेल, हनुमंत सिंह बघेल, प्रमोद पाल बघेल, जेपी बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, देवेंद्र बघेल, ब्रजेश बघेल, अशोक बघेल, रूपेंद्र बघेल, डॉ अमित गुप्ता, अनुपम शर्मा, हरिओम वर्मा सहित काफी पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

फिरोजाबाद। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुलिस लाइन प्रांगण में हेलीपैड पर पहुंचकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक मनीष असीजा, प्रेम पाल सिंह धनगर, डॉ. अमित गुप्ता प्रवक्ता, शैलेंद्र गुप्ता शालू, सिरसागंज चेयरमैन रंजना सिंह, राजीव गुप्ता, माया देवी, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव ब्लॉक प्रमुख, गीता देवी दिवाकर चेयरमैन, वृंदावन लाल गुप्ता, सुनील शर्मा, देश दीपक चौहान, अतुल शुक्ला, अविनाश सिंह भोले, राम नरेश कटारा, सतीश चंद्र प्रजापति, विशाल मोहन यादव ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed