फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A grand Ghat Yatra was taken out, Siddhchakra ritual started today

Firozabad News: भव्य घटयात्रा निकाली, सिद्धचक्र विधान आज से

Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A grand Ghat Yatra was taken out, Siddhchakra ritual started today
 घटयात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं। स्रोत: मंदिर कमेटी।
फिरोजाबाद। शीतलनाथ दिगंबर जैन रत्नत्रय जिनालय नसियाजी में जैन मुनि बालयोगी अमित सागर के सानिध्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन होगा। इसी के तहत मंगलवार को गाजेबाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नेमिनाथ दिगंबर जैन जिनालय हनुमानगंज से बैंडबाजों के साथ भव्य घटयात्रा निकाली गई। घटयात्रा एसआरके कॉलेज और रामलीला चौराहा होते हुए नसियाजी जिनालय पहुंची। घटयात्रा में सबसे आगे आचार्य विद्यासागर का रथ चल रहा था, जिसमें उनकी पद्मासन प्रतिमा विराजमान थी। इसके पीछे स्वर्ण मुकुट और पीत वस्त्र धारण किए अष्ट कुमारियां स्वर्ण कलश लेकर चल रही थीं। मुनि अमित सागर अपने ससंघ के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन

नसिया जिनालय पहुंचने पर ध्वजारोहण के साथ विधान का शुभारंभ किया गया। इसके बाद पांडुकशिला पर विराजमान प्रतिमा का जिनाभिषेक और शांतिधारा की गई। भोपाल से आए विधानाचार्य आशीष जैन और ब्रह्मचारी सविता दीदी व सुनीता दीदी ने मंत्रोच्चारण के साथ मांडना शुद्धि की क्रियाएं कराईं। पहले दिन महिला और पुरुष जिनभक्तों ने अष्ट द्रव्य से आठ अर्घ्य अर्पित किए। अमित सागर ने कहा कि सिद्धचक्र विधान अत्यंत प्रभावशाली विधान है। इसके प्रभाव से जटिल रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed