फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A girl found dead in pameshwar gate area

युवती की गला रेतकर हत्या, पैमेश्वर गेट के पास खाली पड़े प्लॉट में मिला शव, टीम के साथ पहुंचे एसपी

Fri, 30 Jul 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
A girl found dead in pameshwar gate area
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ और एसपी सिटी जांच पड़ताल करते हुए - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव पैमेश्वरगेट के पास एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। सूचना पर एसपी सिटी के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन

पैमेश्वरगेट के समीप मुकेश गुप्ता के मकान के पीछे एक प्लॉट पड़ा है। शुक्रवार सुबह लोग प्लाट के समीप से गुजरे तो युवती का शव पड़ा देखा। काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थानाध्यक्ष रसूलपुर अजय किशोर, कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय, रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा के साथ भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता और पार्षद अजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही शव की पहचान कराने के लिए प्रयास शुरु कर दिए। लेकिन देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को प्लॉट में खून भी पड़ा मिला था, जहां से युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। युवती के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में ‘जे’ अक्षर गुदा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि युवती की हत्या किसी और स्थान पर की गई है शव को यहां पर लाकर फेंका गया है।

रसूलपुर पुलिस ने पैमेश्वरगेट के समीप एक प्लॉट से युवती का शव बरामद किया है। युवती की हत्या गला काटकर की गई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। -मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed