फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A five-year-old girl's health deteriorated in Tejas Rajdhani Express, non-stop train stopped

Firozabad News: तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बिगड़ी पांच वर्षीय बच्ची की तबीयत, रोकी नॉन स्टॉप ट्रेन

Thu, 24 Jul 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 24 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A five-year-old girl's health deteriorated in Tejas Rajdhani Express, non-stop train stopped
 टॅंडला स्टेशन पर तेजस राजधानी से बीमार बच्ची को उतारकर उपचार के लिए ले जाते परिजने व आरपीफा सं
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान अचानक पांच वर्षीय एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजन की सूचना पर टूंडला में नॉन स्टॉप ट्रेन को रोका गया। रेलवे चिकित्सकों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


असम के बदरपुर निवासी हाफिजुद्दीन, उनकी पत्नी नदीना बेगम व पांच वर्षीय बेटी आसिया के साथ तेजस राजधानी एक्सप्रेस से आनंद विहार दिल्ली जा रहे थे। वे ट्रेन के कोच संख्या बी-1 में सवार थे। सुपरफास्ट यह ट्रेन इटावा जंक्शन से निकली तभी अचानक उनकी बेटी आसिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई तथा वह बेहोश हो गई। बच्ची की तबीयत बिगड़ते ही उनकी पत्नी नदीना बेगम ने ट्रेन में चल रहे टीटीई सुमन को जानकारी दी। टीटीई ने कंट्रोल टूंडला को अवगत कराया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे नाॅन स्टाॅप ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार पर रोका गया। टूंडला में ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह व रेलवे चिकित्सक रोहित चक कोच में पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के उपरांत बच्ची की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। बीच यह ट्रेन पांच मिनट टूंडला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। आरपीएफ कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि बालिका को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed