फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A fire broke out in the store room of Atal Park due to a short circuit, a major accident was averted.

Firozabad News: अटल पार्क के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा

Sat, 28 Mar 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the store room of Atal Park due to a short circuit, a major accident was averted.
अटल पार्क के समर्सिबल पैनल में लगी आग। वीडियो ग्रैब - फोटो : अटल पार्क के समर्सिबल पैनल में लगी आग। वीडियो ग्रैब
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल अटल पार्क परिसर स्थित स्टोर रूम में शनिवार को अचानक आग लग गई। अटल पार्क के स्टोर रूम में लगे सबमर्सिबल पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। पैनल से उठी चिंगारियों ने तुरंत आग पकड़ ली। स्टोर रूम से धुआं निकलता देख वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मौके पर तैनात कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए। बिना समय गंवाए कर्मचारियों ने आग बुझाने के संसाधनों का उपयोग करते हुए मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे लपटें स्टोर रूम में रखे अन्य कीमती सामान या पार्क के बाकी हिस्सों तक नहीं फैल सकीं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed