फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A fire broke out in the forest in Basai Mohammadpur, burning animals and birds.

Firozabad News: बसई मोहम्मदपुर में जंगल में लगी आग, पशु पक्षी जले

Fri, 16 Jan 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the forest in Basai Mohammadpur, burning animals and birds.
बसई मोहम्मदपुर एवं अंते की मढ़ैया के बीच जंगल में लगी आग। स्रोत सोशल मीडिया
फिरोजाबाद। यमुना की तलहटी में स्थित ग्राम बसई मोहम्मदपुर के ग्रामीण अंचल में आग लग गई। आग लगने के कारण खर-पतवार काफी तेजी से जलने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। आग लगने की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान ने फायर ब्रिगेड की गाडी़ को बुला लिया। लेकिन ग्रामीणों की सजगता से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

बसई मोहम्मदपुर की ग्राम प्रधान निहारिका वर्मा ने बताया कि बसई मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत से अंते की मढ़ैया की ओर वन विभाग के खर पतवार में अचानक आग लग गई। आग हवा चलने के साथ जंगल में काफी तेजी के साथ फैलती चली गई। उन्होंने कहा कि करीब दो किलोमीटर एरिया में आग फैलने के कारण जंगल में रहने वाले काफी पशु पक्षी भी जल गए। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। लेकिन आग जंगली इलाके में लगी होने के कारण उसको बुझाने में ग्रामीणों की मदद लेनी पड़ी। इसमें अंते की मढ़ैया निवासी एक किसान की पशुओं के चारा के लिए रखी बाजरा की गट्ठर भी जल गए। इसके एक युवक के झुलसने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed