{"_id":"69f4f5101c489a3f5308ef74","slug":"a-farmer-was-beaten-by-a-couple-while-he-was-watering-his-fields-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-173791-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खेत में पानी लगाने जा रहे किसान को दंपती ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खेत में पानी लगाने जा रहे किसान को दंपती ने पीटा
Sat, 02 May 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 02 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। खेत पर पानी लगाने जा रहे किसान को पुरानी रंजिश में दंपती एवं उनके बेटे ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने नसीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना नसीरपुर के फतेहपुर-करखा निवासी राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को सुबह पौने सात बजे करीब खेत में पानी लगाने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे श्यामवीर, उसकी पत्नी निभा देवी तथा उनका बेटा मनोज मिल गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पीड़ित किसान को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद