फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A farmer returning home with his son was shot and injured in a land dispute

Firozabad News: जमीन की रंजिश में बेटे संग घर लौट रहे किसान को गोली मारी, घायल

Sun, 24 Aug 2025 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
A farmer returning home with his son was shot and injured in a land dispute
सांकेतिक 
- परिवार के ही भाइयों पर लगाया आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। बेटे के साथ गांव जा रहे किसान को जमीन की रंजिश में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर दोनों भाई भाग निकले। पुलिस ने घायल किसान को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं घायल के बेटे की तहरीर पर परिवार के ही दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला टीकाराम निवासी चंदन सिंह (50) किसान है। वह बीते शनिवार को अपने बेटे शेर सिंह के साथ बाइक से शिकोहाबाद आए थे। रात के समय वह गांव वापस लौट रहे थे। जब बाइक सवार पिता-पुत्र मक्खनपुर मार्ग पर गांव छैछापुर के समीप रात 9 बजे करीब पहुंचे। तभी छैछापुर की ओर से एक बाइक पर आ रहे दो भाई रामशंकर एवं कृष्णगोपाल वहां आ गए। उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे किसान चंदन सिंह को गोली मार दी। गोली पेट में जाकर लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। यह आरोप घायल चंदन सिंह के बेटे शेर सिंह ने पुलिस को दिए गए बयान में लगाया है। गोली चलने की आवाज को सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां से घायल किसान को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। नसीरपुर पुलिस ने शेर सिंह की तहरीर पर आरोपी दोनों कृष्णगोपाल एवं रामशंकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि चंदन और कृष्ण गोपाल एक ही परिवार के हैं। दोनों के बीच जमीन की रंजिश चल रही है। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने नापजोख भी की थी। जिसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की तलाश एवं मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed