{"_id":"68c068f0e1a3e49ca7029b7e","slug":"a-constable-from-hathras-is-cheating-he-cheated-one-person-for-rs-20000-and-another-for-rs-60000-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-155871-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाथरस का सिपाही कर रहा ठगी, एक को 20 तो दूसरे से 60 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाथरस का सिपाही कर रहा ठगी, एक को 20 तो दूसरे से 60 हजार ठगे
Tue, 09 Sep 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दुकानदार से ठगी करने वाला
फिरोजाबाद। शहर में सोमवार से हाथरस का एक सिपाही जनसेवा केंद्र संचालकों को लूटता घूम रहा है। खुद को दक्षिण थाने की एसओजी टीम का हिस्सा बताकर दुकानदारों ने रकम ऑनलाइन कराता है फिर बहानेबाजी कर चंपत हो जाता है। सोमवार को उक्त युवक ने पहले तो उत्तर थाने के बराबर में एक दुकानदारों को निशाना बनाया तो दोपहर में रामगढ़ इलाके में दूसरे दुकानदार से 60 हजार की ठगी की। सिपाही को जनपद पुलिस का खौफ नहीं है।
गजेंद्र सिंह नाम का एक सिपाही सोमवार से शहर में जनसेवा केंद्र संचालकों को अपना निशाना बनाकर उनसे ठगी करता घूम रहा है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उक्त सिपाही ने उत्तर थाने के बराबर स्थित दीपक गुप्ता से 20 हजार रुपये की ठगी की थी। कुछ देर बाद वह चंपत हो गया था। दीपक गुप्ता की माने तो सिपाही की तैनाती हाथरस पुलिस लाइन में है। सिपाही ने इसी तरह दोपहर 12 बजे रामगढ़ इलाके में रैपरा रोड पर जनसेवा केंद्र संचालक राकेश कुमार पास आया और खुद को दक्षिण थाने की एसओजी हिस्सा बताकर तीन बार में कुल 60 हजार रुपये ऑनलाइन करा लिए। करीब दो घंटे दुकानदार के पास बैठने के बाद उसने चौराहे से एक अधिकारी को निकलवाने का हवाला दिया और निकल गया। इसी बीच दुकानदार ने भी उसका पीछा किया। सिपाही एक गाड़ी के पास पहुंचा और गायब हो गया। पीड़ित ने रामगढ़ थाने में मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं