फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A broken scooter was parked at home and a challan was issued on the road.

Firozabad News: घर में खड़ी थी खराब स्कूटी सड़क पर हो गया चालान

Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A broken scooter was parked at home and a challan was issued on the road.
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। यातायात पुलिस की एक अजीबोगरीब कार्यप्रणाली सामने आई है। एक युवक की स्कूटी, जो पिछले कई महीनों से खराब हालत में घर के अंदर खड़ी है। उसका सड़क पर नियम उल्लंघन करने के आरोप में चालान काट दिया गया।
विज्ञापन

मोबाइल पर चालान का मैसेज आते ही स्कूटी स्वामी के होश उड़ गए और अब वह न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। तिलक नगर निवासी प्रतीक पाराशर ने बताया कि उसकी स्कूटी काफी समय से खराब है और घर से बाहर भी नहीं निकली है। 7 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें बताया गया कि थाना मटसैना के जमालपुर-पहाड़पुर मार्ग पर उनकी स्कूटी का यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान काटा गया है। जब चालान का विवरण ऑनलाइन चेक किया।
विज्ञापन

चालान के साथ संलग्न फोटो में एक पल्सर मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है, जबकि नंबर और चालान उनकी स्कूटी का दर्शाया गया है। इस लापरवाही के खिलाफ यातायात पुलिस विभाग को शिकायती पत्र दिया है। यातायात प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि संभवतः चालान प्रक्रिया के दौरान फोटो खींचते समय या नंबर फीड करते वक्त मानवीय त्रुटि के कारण स्कूटी का नंबर अंकित हो गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर चालान प्रक्रिया में सुधार कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed