{"_id":"5-91017","slug":"Firozabad-91017-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग: गोली लगने से दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग: गोली लगने से दो घायल
Firozabad
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फीरोजाबाद/फरिहा। बारात की विदा के समय की गई हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
फरिहा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी रामसेवक की पुत्री बविता की शादी खैरगढ़ निवासी पंकज के साथ तय हुई थी। बुधवार शाम को बारात गांव अकबरपुर आई थी। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद गुरुवार शाम को बारात विदा हो गई थी तभी किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली वहां खड़े दयाशंकर (30) पुत्र लाखन सिंह निवासी हिमायूंपुर थाना दक्षिण व रोहित (12) पुत्र सुखदेव निवासी अकबरपुर को जा लगी। इससे हड़कंप मच गया। फायरिंग करने वाला युवक वहां से भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष फरिहा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है।