{"_id":"5-89038","slug":"Firozabad-89038-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हो जाएगा चूड़ी और कांच का उत्पाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हो जाएगा चूड़ी और कांच का उत्पाद
Firozabad
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दो दिन के बाद गैस की कीमतों में 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने वाली है। गेल द्वारा एक नवंबर से गैस की नई दरें लागू करने की तैयारी की जा चुकी है। इसका सीधा असर चूड़ी और कांच के उत्पादन पर पडे़गा। उत्पादन लागत महंगी होने से चूड़ी और कांच के आइटम भी महंगे हो जाएंगे। इस फैसले को लेकर बाजार में हलचल होने लगी है।
युवा व्यापारी अमरदीप शर्मा ने बताया कि वर्तमान में लस्टर का तोड़ा 70 तथा फैंसी 120 रुपए में मिल में रहा है। गैस रेट में बढ़ोत्तरी के बाद एक तोड़ा में करीब 10 रुपए का अंतर आएगा। मोदी सरकार से राहत की उम्मीद थी, लेकिन रेट बढ़ाकर कांच उद्योग को संकट में डाल दिया है।
युवा व्यापारी आशीष गुप्ता कहते हैं कि एक तोड़ा पर 5 से 10 रुपए का अंतर आने से सीधे बिक्री प्रभावित होगी। चूंकि अब कांच की चूड़ियां निम्न वर्ग की महिलाएं ही पहनती हैं। टॉप एवं मिडिल क्लास की महिलाएं जर्किन एवं मैटल की फैंसी चूड़ियां अधिक पसंद करने लगी हैं। ऐसे में गैस की कीमतें बढ़ाई गईं तो कांच चूड़ी उद्योग पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
चूड़ी व्यापारी अनूप गुप्ता का कहना है कि गैस की रेट बढ़ने के बाद बाहरी व्यापारी से आर्डर लेने में खासी दिक्कत आएगी। एक डिब्बी पर एक से डेढ़ रुपए की वृद्धि होगी। कांच की चूड़ियाें की बिक्री दिनों दिन कम हो रही है। रेट वृद्धि के बाद चूड़ी की बिक्री में खासी कमी आएगी।
क्या कहते हैं उद्यमी
गैस की दरों में 30 प्रतिशत तक प्रस्तावित बढ़ोत्तरी से कांच चूड़ी उद्योग काफी प्रभावित होगा। पॉट, भट्टी की चूड़ी का तोड़ा वर्तमान में 100 से 120 रुपए में बिक रहा है। रेट वृद्धि के बाद 110 से 130 रुपए तक हो जाएगा। रेट बढ़ोत्तरी के बाद कांच उद्योग का चलाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
हेमंत अग्रवाल, अध्यक्ष, ग्लास सिटी ग्लास मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन
गैस की कीमतों में 30-35 प्रतिशत रेट बढ़ोत्तरी होने से एक माह में उद्योग का पहिया पूरी तरह थम जाएगा। गैस की दरों मे भारी वृद्धि होने से चूड़ी के एक तोड़ा पर 5-6 रुपए कीमत बढ़ जाएगी। रेट बढ़ने के बाद बाहरी व्यापारियों से आर्डर लेने में समस्या खड़ी होगी। रेट बढ़ने के सापेक्ष अभी माल की कीमत नहीं बढ़ा सकेंगे। ऐसी स्थिति में एक नवंबर के बाद कारखाने कैसे चल पाएंगे।
नील कमल जैन, उद्योगपति