{"_id":"5-86190","slug":"Firozabad-86190-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर व्यक्ति को शिक्षित करना वक्त की जरूरत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर व्यक्ति को शिक्षित करना वक्त की जरूरत’
Firozabad
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र से रैली निकाली गई। रैली में प्राथमिक विद्यालय टूंडला, उच्च प्राथमिक विद्यालय टूंडला और श्रीमती कुसमा देवी इंटर कालेज टूंडला के छात्रों ने प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बीआरसी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए दीपा चौराहा पहुंची। यहां से रैली पुन: मुख्य बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने कहा कि हर निरक्षर को साक्षर करना है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के मनुष्य पशु समान हो जाता है। आज वक्त की जरूरत है कि हर व्यक्ति शिक्षित हो। इस मौके पर सह समन्वयक संजय यादव, रामलखन, हरेंद्र यादव, राजेश कुमार पाल, संजय सिंह, मुकेश शर्मा, हरीओम शर्मा, वीरम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन