फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ट्रिपल मर्डर में दो गिरफ्तार

ट्रिपल मर्डर में दो गिरफ्तार

Sat, 24 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sat, 24 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने आगरा निवासी नीरू की हत्या के आरोप में उसके मौसेरे भाई को दोस्त लाला सहित गिरफ्तार किया हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद सनसनी खेज ट्रिपल मर्डर का खुलासा हुआ। पुलिस का दावा है कि कृष्णा ने नीरू की हत्या से पहले अपने दोस्त महेश की हत्या की और उसकी बाइक का प्रयोग नीरू को ले जाने के लिए किया। नीरू के जेवर लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी तथा उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे को जिंदा यमुना में फेंक दिया था।
विज्ञापन

गिरफ्तार कृष्णा और लाला आगरा के गांव चर्रपुरा के रहने वाले हैं। एसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि आगरा के गांव बमरौली निवासी नीरू अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ फतेहाबाद से गांव जा रही थी। रास्ते में उसको मौसेरा भाई कृष्णा मिला और वह उसे साथी लाला के साथ बाइक पर ले गया। फतेहाबाद क्षेत्र के जंगल में कृष्णा और लाला ने नीरू की गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसके पास रखे सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। शव को जंगल में फेंकने के बाद उसके डेढ़ साल के बेटे को जिंदा यमुना में फेंक दिया। इस मामले में नीरू के मायके वालों ने पति और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने ससुर को जेल भेज दिया और पति अभी फरार है। इससे पहले 15 अप्रैल को महेश (26) निवासी खांद का पुरा थाना फतेहाबाद का अपहरण कर बाइक और नौ हजार की नकदी भी इन दोनों ने लूट ली थी। महेश की हत्या कर उसका शव पचोखरा थाना क्षेत्र में फेंक दिया था।महेश भी कृष्णा का दोस्त था। जिसको कृष्णा और लाला किसी कार्यक्रम में भाग लेने की बात कहकर उसकी बाइक से लेकर आए थे। पुलिस ने महेश की बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed