फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बारिश में महादेवनगर का नाला बढ़ाएगा मुसीबत

बारिश में महादेवनगर का नाला बढ़ाएगा मुसीबत

Fri, 23 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Fri, 23 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। महादेवनगर नाला बारिश में मुसीबत बनेगा। पहले तो नाले का ढलान पालिका के द्वारा गलत बना दिया। मानसून करीब आने के बावजूद पालिका ने सफाई की कोई सुधि नहीं ली। कहीं नाला कूड़ा कचड़ा से अटा पड़ा है तो कहीं घास ने नाले को चोक कर दिया। आने वाली बारिश में पानी घरों में भरेगा।
विज्ञापन

बंबा बाईपास के उस पार बसे मोहल्लों की जलनिकासी के लिए यह नाला काफी महत्वपूर्ण है। पहले यहां कच्चा नाला था। इसके बाद पालिका ने इसे पक्का बनवा दिया। नाले को पक्का करने को दौरान पानी किस ओर ले जाएंगे इंजीनियर ने शायद इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस कारण नाले की पानी की निकासी बारिश के दिनों में सही ढंग से नहीं हो पाती। महादेव नगर, किशन नगर हो या फिर सविता नगर, कुशवाह नगर गलियों में बारिश का पानी भरा दिखाई देता है। रानीनगर, न्यू अंबेडकर नगर में बारिश का पानी मुसीबत बन जाता है। लोग घरों में कैद हो जाते हैं। बजह जलनिकासी का ठोस इंतजाम नहीं होना है। इसके साथ द्वारिकापुरी का यही हाल है। मानसून की दस्तक एक पखवाड़े के बाद कभी भी हो सकती है। पालिका ने यदि नाले की सफाई नहीं कराई तो लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


यह मोहल्ले जुड़े हैं इस नाले से
महादेवनगर, किशन नगर, सविता नगर, कुशवाह नगर, यादव नगर, द्ववारिकापुरी, रानी नगर, दयाल नगर, टापा खुर्द, बघेल कालोनी के साथ ही नई बस्ती के कई मोहल्ले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही नहीं बना नाले का ढलान
टापा खुर्द से शुरू होने वाले महादेव नगर नाले का ढलान सही नहीं बनाया। पता नहीं चलता कि नाले का पानी आखिर किस ओर जाए। ढलान ठीक नहीं होने के कारण नाले का पानी गलियों में भर जाता है। राह निकलना तक मुश्किल होता है।

नाले से ऊंचा है हाथरस फीरोजाबाद रजवाह
हाथरस फीरोजाबाद रजवाह काफी ऊंचा तथा यह मोहल्ले काफी नीचे में होने के कारण भी बारिश के पानी की यहां निकासी नहीं हो पाती है। हालांकि रेहना नाले में इस नाले की पानी की निकासी की जाती है। लेकिन फिर भी पानी भरा रहता है।

- बारिश के दिनों में घरों में कैद हो जाते हैं, सड़क पर पानी इसलिए भरता है क्योंकि जलनिकासी का कोई इंतजाम ही नहीं है। पालिका को नाले की सफाई करानी चाहिए।
शीला देवी
- जलनिकासी का कोई ठोस इंतजाम पालिका करे। नाले का सही ढलान नहीं होने के कारण पानी नाले में जाता ही नहीं है। नाले के उफन जाने के कारण पानी का रुख घरों की ओर हो जाता है।
दीपक कुमार
- नगर पालिका प्लान से काम नहीं कराया। यदि प्लानिंग से नालियां एवं नाले बने होते तो शायद बारिश का पानी इस तरह से नहीं भरता। पालिका को नाले का ढलान में सुधार की पहल करनी चाहिए।

अनिल
- बारिश के दिनों में जलभराव तब नहीं होगा जब मोहल्ले ऊंचे और नाला नीचा हो, नाले का सही ढलान बने। पानी का बहाव ही नहीं होता। बहाव नहीं होने के कारण मच्छर अधिक हैं।
पप्पू

महादेव नगर नाले की सफाई गत वर्ष कराई थी। शीघ्र ही इस नाले की सफाई का काम प्रारंभ किया जाएगा। नाला साफ होगा तो बारिश में पानी आसानी से निकलेगा।
अनिल कुमार ईओ फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed