{"_id":"5-68723","slug":"Firozabad-68723-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर थमे डग्गामार वाहनों के पहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर थमे डग्गामार वाहनों के पहिए
Firozabad
Updated Wed, 30 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। हाईवे पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के पहियों में मंगलवार शाम अचानक ब्रेक लग गए। ब्रेक लगते ही यात्रियों ने विरोध शुरू कर दिया लेकिन कार्रवाई के डर से चालक वाहन को आगे बढ़ाने की हिम्मत नहीं कर सके।
आरटीओ और परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान ने वाहन चालकों में हड़कंप मचा दिया। अभियान के दौरान करीब 46 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डीएम के निर्देश पर एआरटीओ सुनील यादव, एआरएम शिकोहाबाद मदनलाल और क्राइम ब्रंाच प्रभारी श्यामकांत के नेतृत्व में डग्गेमार वाहनों के खिलाफ अभियान की शुरुआत शाम करीब तीन बजे जिला मुख्यालय पर की गई। अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद था।
हाईवे पर एआरटीओ के साथ परिवहन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी देख डग्गेमार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालकों ने काफी दूरी पर ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। यात्रियों ने जल्दी पहुंचाने के लिए चालक पर दबाव बनाया तो उनको चालक से विवाद हो गया। कुछ यात्री वाहनों से उतर कर कुछ दूरी का सफर पैदल ही करते नजर आए। अभियान के दौरान करीब 20 वाहनों के चालान करने के साथ 26 डग्गेमार वाहनों के जाल काट दिए गए। जिस पर वाहन चालक द्वारा यात्रियों को खड़ा कर हाईवे पर 120 की स्पीड पर दौड़ाते थे।