फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बारिश से आफतः टापू बने मोहल्ले, तिरपाल बनी छत

बारिश से आफतः टापू बने मोहल्ले, तिरपाल बनी छत

Fri, 30 Aug 2013 05:34 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Fri, 30 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। झमाझम बारिश नई आबादी बाशिंदों के लिए मुसीबत बन गई। गलियां दलदल में तब्दील हो गईं वहीं मकानों के आसपास पानी भरने से दीवारें गिर गई। यहां जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन

इंद्रदेव की मेहरबानी से किसान भले ही खुश हों लेकिन शहर से सटी नई आबादी वाले क्षेत्र के बाशिंदे परेशान हैं। क्षेत्र नीचा होने के कारण पानी से घिर गया। रेशमा धर्मकांटा के समीप रहीमनगर की हालत भी खराब हो गई है।
विज्ञापन

श्री माताप्रसाद कलावती स्कूल के निकट से जाने वाली सड़क धंस गई। रहीमनगर पानी से घिर गया। मकानों के अंदर तक पानी घुस गया। क्षेत्रीय लोग बच्चों को डंडे के सहारे गहराई मापते हुए ही बाहर निकालते हैं। इधर विलाल नगर में तो साबिर के मकान की दीवारें गिर गई। वसीम त्रिपाल डालकर रहते थे। जनता का कहना है सभासद मस्जिद के करीब से नाली खोदकर पानी निकालना चाहते हैं। यह गलत है। ताड़ों वाली बगिया, नूर नगर, रामगढ़, लालपुर मंडी के पीछे वाले इलाके दलदल से घिरे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी भी हालत खराब
महादेव नगर, किशन नगर, रानी नगर, कुशवाह नगर, सविता नगर, झलकारी नगर, सुदामा नगर के साथ ही रेहना, नई आबादी, छारबाग, आसफाबाद नई आबादी वाले क्षेत्र की हालत खराब हो गई है।

जनता में दिखा आक्रोश
विलाल नगर की जनता में क्षेत्रीय सभासद के रवैये के प्रति आक्रोश है। उनका कहना है कि सभासद यदि जलनिकासी का इंतजाम करते तो मकान नहीं गिरते। फहीम ने कहा मुवीन मस्जिद के समीप नाली बनाने से मस्जिद की नींव कमजोर होगी। रोष जाहिर करने वालों में शकील, जलालुद्दीन, फहीम, अकरम, मुजम्मिल आदि थे। सभासद का कहना है कि वह कोई भेदभाव नहीं करते हैं। पानी की निकासी को जैट पंप मंगवाई है।

जलनिकासी का हो इंतजाम
हाईवे का पानी यहां नहीं भरे और जलनिकासी का इंतजाम हो जाए तो यह समस्या खत्म हो जाएगी। हालात खराब हैं। लोग घरों में नहीं जा सकते।
मो. सईद रहीमनगर

घर पानी से घिर गए। लोग पलायन करने को मजबूर हैं। मदनी मस्जिद के आस-पास पानी भरने के कारण ही नमाजियों को दिक्कत होती है।
मौलाना जलालुद्दीन रजबी

पालिका प्रशासन को चाहिए कि जलनिकासी का इंतजाम करें। जब जलभराव खत्म होगा तभी नई आबादी क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी।
मो. इस्लाम रहीमनगर

विलाल नगर के विकास की चिंता सभासद और न ही नगर पालिका को है। यही कारण है क्षेत्र में पानी भरा हुआ है। निदान नहीं निकाला तो डीएम को परेशानी बताएंगे।
फहीम, बिलालनगर

बच्चों ने मनाया रेनी -डे
देर रात शुरू हुई बारिश और गुरुवार को दिन में होते रहने के कारण स्कूल कालेजों में रेनी डे मनाया गया। कार्यालय एवं बैंक में देर से काम शुरू हो सका।

सर्विस रोड, सड़कों पर भरा पानी
बस स्टैंड के सामने, गांधीपार्क, जलेसर रोड, बोधाश्रम रोड, तिलक नगर, नगला बरी सर्विस रोड, चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट, कोटला रोड, पुराना रसूलपुर के सामने, जलकल संस्थान, तहसील कंपाउंड पर पानी भरा रहा।


दीवार गिरने से बालक की मौत
गांव कुड़ी में कच्चा मकान धराशायी हो गया। हादसे में बंटू के साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला तब तक दो वर्षीय कृष्णा की मौत हो गई थी। हादसे की खबर पर एसडीएम जसराना भी पहुंच गए थे। वहीं जखारा में रामदयाल, प्रतापपुर में सरमान सिंह व नया बांस में प्रहलाद के मकान की दीवार गिर पड़ी।
गांव आलमपुर जारखी निवासी भूरी सिंह का पक्का मकान बरसात के कारण गिर पड़ा। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed