फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   फायरिंग के बाद प्राचार्य पर ताना तमंचा

फायरिंग के बाद प्राचार्य पर ताना तमंचा

Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। एसआरके डिग्री कालेज में मंगलवार को नकाबपोश युवक द्वारा प्राचार्य कक्ष के बाहर फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर आए प्राचार्य पर युवक ने तमंचा तान दिया। बाद में पकड़े जाने के डर से युवक बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गया।
विज्ञापन

एसआरके डिग्री कालेज में छात्रसंघ कार्यालय का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले दो सप्ताह से तनातनी के माहौल के बाद एसआरके कालेज मेें मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब कालेज प्राचार्य कक्ष के बाहर नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकले प्राचार्य के पर युवक ने तमंचा तान दिया। इस पर प्राचार्य युवक के पास जाने लगे। प्राचार्य को अपनी ओर आता देखकर युवक कालेज के छोटे गेट से निकलकर बाइक पर अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना के बाद कालेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कालेज प्राचार्य ने मामले की सूचना एसपी और सीओ सिटी को दी। सूचना पर सीओ सिटी राजेश चौधरी कालेज पहुंच गए। प्राचार्य विपिन कुमार अग्रवाल ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक सफेद टी-शर्ट एवं जींस पहने हुए था। उन्होंने बताया कि इसका संबंध उनके घर पर छात्रसंघ कार्यालय खोलने को लेकर हुई घटना से हो सकता है। प्राचार्य की जान को खतरा देखते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है।
विज्ञापन


दो सिपाही रहेंगे प्राचार्य की सुरक्षा में तैनात
घटना के बाद सीओ सिटी ने दो सिपाही को कालेज में सुरक्षा में तैनात कर दिया है, जो कालेज प्राचार्य के ईद-गिर्द रहेंगे। इसके साथ ही जल्द ही कालेज में पीएसी भी तैनात करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने में 24 जुलाई को आवास पर लूटपाट करने वाले लोगों का हाथ है। ये लोग कालेज में छात्रसंघ कार्यालय खोलने को लेकर दबाव बना रहे है। यदि कालेज के असामाजिक तत्वों को खत्म करने के लिए उनके उपर ऐसे हमले किये जाते है, तो उन्हें कोई परवाह नहीं है।

डा. विपिन कुमार अग्रवाल
प्राचार्य, एसआरके कालेज

बच्चों के झगड़े में चली गोलियां
फीरोजाबाद। मोहल्ला जैन नगर में बच्चों के विवाद में हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गए। हालांकि पीड़ित पक्ष ने मामला दर्ज नहीं कराया है।

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला जैन नगर में सुबह करीब ग्यारह बजे दो पक्षों के बीच बच्चों को लेकर विवाद हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव करा मामला शांत करा दिया। मामला शांत होने के बाद बालक के पिता मोहल्ले में ही स्थित अपनी दुकान पर बैठ गए। तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गया और बालक के पिता पर हमला कर दिया। बालक का पिता शोरगुल करता हुआ घर की ओर भागा तो उसके पुत्र भी बाहर निकल आए। तभी हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही क्षेेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे। फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। कोतवाल उत्तर का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन पीड़ित पक्ष घटना की जानकारी न देते हुए विवाद परिवार का बता रहा है। अगर पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed