फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दूषित और खारा पानी गटक रहे लोग

दूषित और खारा पानी गटक रहे लोग

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दूषित पानी कहीं आपकी सेहत न बिगाड़ दे। शहर के बड़े हिस्से के नलकूपों का पानी पीने योग्य नहीं रहा है। सीधे पानी की आपूर्ति करने वाले किसी भी नलकूप पर डोजर नहीं लगे हैं। टंकियों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में गांधी पार्क नई बस्ती, गढ़ैया मुश्ताक बिल्डिंग के नलकूपों से होने वाली सप्लाई स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन

सुहागनगरी की छह लाख से अधिक की आबादी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पेयजलापूर्ति को दो दर्जन पानी की टंकियां स्थापित की गईं। इनको भरने को 196 नलकूप भी लगाए गए। पालिका के जलकल विभाग की मानें तो 101 नलकूप सीधे आपूर्ति कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में पानी की गुणवत्ता की भी जांच नहीं हो रही है। किसी नलकूप पर डोजर नहीं लगाया गया। टंकियों की सफाई तक नहीं कराई गई। पानी की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के जिन अफसरों पर है वह भी सही ढंग से इसे अंजाम नहीं दे रहे हैं। खुद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. महाराज सिंह की मानें तो नगर के मोहल्ला नईबस्ती, गढ़ैया मोहल्ला, गांधीपार्क के साथ मुश्ताक बिल्डिंग एवं फिरदौस मस्जिद राजपुताना का पानी पीने योग्य ही नहीं रहा। एक सप्ताह पूर्व टंकियों के पानी के सैंपल लिए थे। कुछ टंकियों के पानी में क्लोरीन की मात्रा निल आई थी।
विज्ञापन


गढ़ैया, रसूलपुर टंकी की सफाई करा दी। सीडब्ल्यूआर संतनगर साफ कराया है। शेष 23 टंकियों व सीडब्ल्यूआर की सफाई का शेड्यूल शीघ्र बनाया जा रहा है जिससे शहर की जनता को शुद्ध पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीलाल वर्मा, जेई।

पानी पीने से हो जाती है खुजली
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। फिरदौस मस्जिद के पास पानी जहर जैसा हो गया है। पानी पीने से किसी को खुजली तो किसी के दाने हो रहे हैं। इसके कारण लोगों ने पानी पीना ही बंद कर दिया। राजपूताना निवासी राजू कहते हैं कि हम सभी गोपीनाथ स्कूल के पास से पानी भरते हैं। शाहिद हुसैन अंसारी, मिर्जा मुजम्मिल बेग, शाहिद भाई, जमील हुसैन अंसारी, मिर्जा शादाब बेग, मिर्जा फैजी बेग, नौशाद हुसैन अंसारी आदि ने पेयजलापूर्ति में सुधार की मांग की है।


ग्रांट की धनराशि सोमवार तक पालिका को मिलेगी। सीधे पानी आपूर्ति करने वाले नलकूपों की कोठरी बनवाई जाएंगी। तभी डोजर लगेंगे। 36 डोजर मंगाने के आदेश दे दिए हैं। प्रयास होगा कि नगर को शुद्ध पानी मिले।
अनिल कुमार, ईओ फीरोजाबाद

पालिका पर पेयजल के संसाधन
पेयजल टंकियां 25
सीडब्ल्यूआर 08
नलकूप 196
स्थाई रूप से खराब 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed