फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शोहदों ने शिक्षिका को झाड़ियों में खींचा

शोहदों ने शिक्षिका को झाड़ियों में खींचा

Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। स्कूल जाने के लिए घर से निकली शिक्षिका को तीन युवकों ने पकड़ लिया। झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार का प्रयास किया गया। शिक्षिका की चीखपुकार सुनकर ड्यूटी से लोट रहे रेलकर्मी ने उसे बचाया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दहशतजदा शिक्षिका को उसके घर पहुंचाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

न्यू शिवनगर निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी की 23 वर्षीय पुत्री कु. अंजलि (काल्पनिक नाम) आगरा के बरहन स्थित एक स्कूल में शिक्षिका है। वह रोजना की तरह बुधवार प्रात: छह बजे के करीब स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह एनसीआर इंटर कालेज के खेल मैदान से होते हुए रेलवे इंस्टीट्यूट के निकट पहुंची तभी तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया गया। शिक्षिका ने चीखपुकार मचाई तो ड्यूटी समाप्त कर जा रहे रेलकर्मी ने दौड़ लगा दी। उन्होंने युवकों को पकड़ने के लिए शोर मचा दिया। चीखपुकार मचने पर दो आरोपी युवती को छोड़कर भागे, जबकि एक युवक ने रेलकर्मी को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। इसी बीच अन्य लोग पहुंचे तो धमकी देने वाला युवक भी भाग निकला। डरी सहमी युवती को लोगों ने बमुश्किल ढांढस बंधाया। उसे घर पहुंचाया तो वह परिवारीजनों से लिपट कर रोने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवती की बहादुरी को किया सलाम
टूंडला। युवती ने दुराचार का प्रयास करने वाले तीन युवकों के चंगुल में फंसने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। वह लगातार चीखती रही। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भी उसने युवकों का पुरजोर विरोध किया। लोगों ने उसकी बहादुरी को सलाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन जाने के लिए सुनसान रास्ता
टूंडला। जिस जगह शिक्षिका को पकड़ा वह स्थान सुनसान रहता है। इसी का फायदा युवकों ने उठाया। यहां रेलवे कालेज का विशाल मैदान पड़ता है। यदि रेलकर्मी वहां से नहीं गुजर रहा होता तो उसके साथ अनहोनी हो सकती थी। मैदान पर शाम के समय अपराधी प्रवृत्ति के लोग और शराबी अपना कब्जा जमा लेते हैं। जिसके चलते यहां से निकलना भी मुश्किल होता है।

युवकों को पता था समय
टूंडला। शिक्षिका के जाने का समय आरोपियों को पता था। शिक्षिका प्रतिदिन प्रात: छह बजे करीब रेलवे स्टेशन और वहां से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर बहरन स्कूल पढ़ाने पहुंचती है। पुलिस क्षेत्राधिकारी केहर सिंह राना ने बताया कि युवकों को उसके आने-जाने की जानकारी थी।

सदर बाजार में छात्रा के साथ छेड़छाड़
फीरोजाबाद। स्कूल से घर जा रही छात्रा के साथ सदर बाजार में बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। छात्रा के शोर मचाए जाने पर वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है।

थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला हुंडावाला बाग निवासी ज्योति गुप्ता (काल्पनिक नाम) एक डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। ज्योति के साथ लेबर कालोनी निवासी सुमित गुप्ता अपने एक साथी के अक्सर छेड़छाड़ करता था। छात्रा ने मंगलवार शाम जानकारी परिवारीजनों को दी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे छात्रा कालेज से घर जा रही थी तभी सुमित ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सदर बाजार में युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल नंबर मांगा। तभी छात्रा ने शोरगुल कर दिया। इसपर परिवारीजन और आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने युवक को दबोच लिया। मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित छात्रा से तहरीर ले ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि युवक को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed