{"_id":"5-50183","slug":"Firozabad-50183-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वशी तिराहे पर फायरिंग से दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वशी तिराहे पर फायरिंग से दहशत
Firozabad
Updated Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। बाइक को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। आरोपियों ने बाइक स्वामी के साथ मारपीट कर दी। हंगामा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अपने आप को घिरा देख आरोपियों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फै ला दी।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मोेहल्ला मशरूरगंज निवासी राशिद आजाद बाइक से शुक्रवार शाम को किसी कार्य हेतु उर्वशी तिराहे की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया और बाइक बीच सड़क पर रुक गई। बाइक के अचानक रुकने पर सलमान की बाइक उससे टकरा गई। इस पर सलमान राशिद से विवाद करने लगा। सलमान ने अपने साथी के साथ राशिद के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होते ही आसपास के लोगों के साथ राशिद के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों द्वारा अपने आप को घिरा देख राशिद ने अपने पास रखे तमंचे से फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित का मेडिकल कराते हुए उसकी तहरीर पर सलमान व नाजिम के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।