{"_id":"5-48466","slug":"Firozabad-48466-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड- डे मील नहीं आया, छात्र रहे भूखे पेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड- डे मील नहीं आया, छात्र रहे भूखे पेट
Firozabad
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। प्राइमरी स्कूलों में मिड- डे मील न बंटने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। स्कूलों में आये दिन मिड- डे मील न बंटने से छात्रों को भोजन करने घर जाना पड़ता है।
दीपावली के पर्व पर प्राइमरी स्कूल में छात्र तो आये, लेकिन उनका मिड- डे मील नहीं आ सका। इसके कारण कई छात्र तो स्कूल से खाना खाने घर गये, लेकिन वह वापस स्कूल में पढ़ने नहीं आये। जसराना ब्लाक में स्थित प्राइमरी विद्यालय चिरावली में छात्र दोपहर एक बजे हाथों में टिफिन लेकर बैठे थे। उनका मिड-डे मील नहीं बना। वहीं आर्य नगर प्राइमरी स्कूल में भी मिड- डे मील नहीं आया। इसके कारण कई छात्र स्कूल में भूख से बिलबिलाते रहे। इस कारण शिक्षकों ने स्कूल की छुट्टी जल्द कर दी। मथुरा नगर स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी मिड- डे मील नहीं बना।
कन्वर्जन कास्ट में करते खेल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। जिले में मिड- डे मील बनाने के मामले में खूब खेल चल रहा है। शहर के स्कूलों में मिड-डे मील एनजीओ से बनकर आता है, लेकिन कोई भी त्योहार में एक दिन पहले व एक दिन बाद मिड- डे मील नहीं देते। कह देते हैं कि प्रधानाचार्य ने मना कर दिया था।
विज्ञापन
कहां जाती है कन्वर्जन कास्ट
स्कूल के खुलने के बावजूद बच्चों को एमडीएम न मिलने पर यह कन्वर्जन कास्ट कहां जाती है। इसका जवाब देने को कोई भी तैयार नहीं है। प्राइमरी स्कूलों में प्रति छात्र 3.11 रुपये, जबकि जूनियर छात्रों को 4.65 पैसे प्रति छात्र कन्वर्जन कास्ट है।
क्या कहते हैं एमडीएम प्रभारी
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। एमडीएम प्रभारी सोनू ने बताया कि एमडीएम स्कूलों में पहुंचना चाहिये था। मिड- डे मील क्यों नहीं बना। जांच कर कार्रवाही की जायेगी।