फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सड़क बनी पार्किंग तो फिर क्यों न लगे जाम

सड़क बनी पार्किंग तो फिर क्यों न लगे जाम

Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जाम के झाम से कैसे मिलेगी निजात? समस्या के समाधान के लिए कई बार योजनाएं बनी, लेकिन धरातल पर कार्य नहीं हुआ। पार्किंग न होने के कारण लोग अपने वाहन को मनचाहे स्थान पर खड़ा कर शॉपिंग करने लगते हैं। इससे जाम लगने लगता है।
विज्ञापन

एक के पीछे एक लगी गाड़ियों की कतार और उनमें आगे निकलने की होड़ के चलते जोर जोर से आती हॉर्न की आवाजों से परेशान हर एक को हर रोज इसका सामना करना पड़ता है। खासकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जाम की समस्या रहती है। शहर में कहीं भी वित्तीय संस्थानों, दुकानों, शोरूमों तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर ही वाहन खडे़ करके लोग शापिंग करते हैं। ट्रांसपोर्ट नगर न बनने से लोड अनलोड वाहन सर्विस रोड अथवा हाइवे किनारे खडे़ होते हैं। मजेदार बात यह है कि शहर में जहां-जहां यातायात पुलिस ने नो पार्किंग के बोर्ड लगाए हैं इन्हीं बोर्डों के पास वाहन पार्क होते हैं। जहां नये मार्केट और प्रतिष्ठान बन रहे हैं वहां भी पार्किंग की दृष्टि से कोई प्लानिंग नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


यहां बन सकती है पार्किंग
गौशाला से आगे सदर बाजार की तरफ खाली जगह है। इस स्थान पर पार्किंग बन सकती है। कई बार प्रस्ताव भी तैयार हुआ, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अगर पालिका पार्किंग बनवा दे तो सदर बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालबंद चौराहे से शहर में न हो वाहनों का प्रवेश
नालबंद चौराहे से शहर में चार पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। गांधी पार्क के सामने पड़े मैदान में पार्किंग बन जाए तो वाहन वहीं पार्क करा दिये जाएंगे, इससे आम आदमी को परेशानी नहीं होगी। वहीं गांधी पार्क से अस्थाई बैरियर लगाकर दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया जाए। इससे चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed