फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सामंजस्य बनाकर ही मिलता है सम्मान

सामंजस्य बनाकर ही मिलता है सम्मान

Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव पर यंग स्कालर्स एकेडमी के हाल में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला जज एसएस यादव व विशिष्ट अतिथि एडीजे वी कुमार व पूर्णिमा जैन थीं। अध्यक्षता समिति के प्रांतीय अध्यक्ष बीबी दीक्षित ने की।
विज्ञापन

शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जमाना बदल रहा है और जमाने के साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी अपने आपको बदलना होगा। परिवार व समाज के साथ सांमजस्य बिठाना होगा। युवाओं के मामले में दखलंदाजी न करें। वक्ताओं में मनराखनलाल शर्मा, डा. एके आहूजा, आनंद प्रकाश तिवारी, दिनेश शंकर पाठक आदि शामिल थे। वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। इनमें वरिष्ठ नागरिक एक्ट 07, वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एक्ट 07 लागू करने व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की सरकार से मांग की गई। कार्यक्रम में 99 वर्षीय वयोवृद्ध रामबाबू शास्त्री, 98 वर्षीय सिलेटी सिंह के साथ ही 80 से अधिक आयु के वृद्धों का माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे सत्र में भावी वर्ष के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया गया। संचालन श्रीनारायण दीक्षित व डा. हरीबाबू शर्मा ने किया। अंत में समिति अध्यक्ष मदनगोपाल उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिचय- वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के प्रंातीय अधिवेशन में विचार व्यक्त करते हुए डा. आहूजा। फोटो संख्या एक
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के प्रंातीय अधिवेशन में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक। फोटो संख्या दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed