फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आविप कब बनाएगा कालोनी

आविप कब बनाएगा कालोनी

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। राजा का ताल में कालोनी स्थापना का काम अधर में लटका हुआ है। धारा 31 की कार्रवाई के बाद विभाग चुप्पी साधकर बैठ गया। वहीं इस कालोनी में रहने का सपना संजोने वाले इंतजार करते रह गए। विभागीय अधिकारी शासन स्तर पर लंबित होना मान रहे हैं। धारा 31 दो की कार्रवाई होना शेष रह गई है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद द्वारा जिले में मात्र एक कालोनी सुहागनगर की स्थापना की गई थी। चार सेक्टरों में बंटी इस कालोनी में आवास के साथ कार्मशियल कांपलेक्स स्थापित किए गए। काफी संख्या में सरकारी कार्यालयों का संचालन हो रहा है। विभाग ने लंबे अर्से के बाद एक नई कालोनी बनाने का निर्णय लिया था। ग्राम राजा का ताल, लालऊ एवं मिलिक जहांनपुर की करीब 272 एकड़ भूमि का चिह्नांकन किया। भूमि चिह्नांकन के साथ ही धारा 31 की कार्रवाई की गई थी। उपजाऊ भूमि जाते देख किसानों ने इसका विरोध किया था। राजा का ताल ही नहीं बल्कि जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। विरोध के चलते भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को रोका दिया था। करीब दो वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी परिषद के अधिकारी यही स्पष्ट नहीं कर सके कि कालोनी विकसित कब तक हो पाएगी। या इस पर काम नहीं होगा। इस संबंध में आवास विकास परिषद के जेई वाईके गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि विभाग कालोनी स्थापित करने को तैयार है। यह काम विभाग स्तर पर नहीं बल्कि शासन स्तर से लंबित है। शासन को तय करना है कि फ्लैट की बिक्री करनी है या फिर भवन बनाने हैं। धारा 31 (दो) की कार्रवाई के साथ किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed