{"_id":"42439","slug":"Firozabad-42439-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर मारुति वैन में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर मारुति वैन में लगी आग
Firozabad
Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। फीरोजाबाद हाइवे पर एक मारुति वैन में पेट्रोल डालने के दौरान अचानक आग लग गई। वैन में आग लगते देख चालक सहित बैठीं सवारियां कूदकर भाग खड़ी हुईं। वैन को जलता देख हाइवे पर आवागमन ठप हो गया और जाम लग गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद एसपी ने जली वैन को हटवाते हुए यातायात सुचारु कराया।
फीरोजाबाद के थाना नगला खंगर अंतर्गत गांव गनपतपुर निवासी विमलसिंह पुत्र पूरनसिंह शुक्रवार सायं 3.30 बजे मारुति वैन संख्या यूपी 78बीएम 8070 से घर लौट रहा था। वैन में उसके साथ चार अन्य लोग बैठे थे। वैन जैसे ही टोल प्लाजा से दो किमी आगे निकली तभी उसकी गैस खत्म हो गई। तब वह पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर आया और वैन में पेट्रोल डालने लगा। तभी अचानक पेट्रोल ने आग पकड़ ली। पेट्रोल में आग लगते देख विमल घबरा गया और शोर मचाते हुए भाग खड़ा हुआ।
इस बीच गाड़ी में बैठी अन्य सवारियां भी वैन में आग लगते देख वैन से निकल भागी। मारुति वैन से आग की लपटें देख हाइवे पर दोनों ओर से आ-जा रहे वाहन जहां-तहां खड़े हो गये। इस बीच वहां टूंडला थाने का निरीक्षण कर लौट रहीं पुलिस अधीक्षक अपर्णा सिंह ने तत्काल थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को अवगत कराते हुए निकट पहुंचे वाहनों को हटवाया। इस दौरान दोनों ओर हाइवे पर जाम लग गया। करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मारुति वैन जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने करीब आधा घंटे के बाद जली मारुति को क्रेन से हटवाते हुए जाम खुलवाया।