फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   अन्ना के समर्थन में उतरे अधिवक्ता

अन्ना के समर्थन में उतरे अधिवक्ता

Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद/टूंडला। जनलोकपाल बिल लाने और अन्ना हजारे के आंदोलन को समर्थन देने को जिले के अधिवक्ता भी जुट गए। मंगलवार को न्यायायिक कार्य से विरत रहने के साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जनलोकपाल बिल लाने की आवाज बुलंद कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे का समर्थन सुहागनगरी में बढ़ता जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह दद्दा के आह्वान पर जनपद न्यायालय के साथ तहसील शिकोहाबाद के अधिवक्ता भी न्यायायिक कार्य से विरत रहे। जनपद न्यायालय से किशन सिंह दद्दा के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ताओं के आने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी चतुरी सिंह पहुंचे। अधिवक्ताओं ने पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किशन सिंह दद्दा ने कहा कि अधिवक्ता वर्ग पूरी तरह से अन्ना के साथ हैं। इस दौरान महासचिव पंचम सिंह गुर्जर, संयुक्त सचिव अजय यादव, उपाध्यक्ष एआर फातिमा, शीलेंद्र चौहान सहित काफी अधिवक्ता शामिल थे। इधर तहसील शिकोहाबाद के अध्यक्ष बृजेश यादव एवं महासचिव वेदप्रकाश यादव के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्ता जनलोकपाल बिल लाने के समर्थन में हड़ताल पर रहे। शिक्षक शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार को ध्यान देना चाहिए। टूंडला में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा ने तहसील में आयोजित बैठक में कहा कि अभी हाल ही में समाजसेवी अन्ना हजारे ने आंदोलन करते हुए केंद्र सरकार को जनलोकपाल बिल पारित करने के लिए विवश कर दिया था। सरकार ने भी अन्ना के इस बिल को लाने के लिए समय मांगा था। तब केंद्र सरकार ने इस जनलोकपाल बिल को तोड़-मरोड़कर अन्ना के सामने पेश किया था। इसे अन्ना ने सिरे से नकारते हुए फिर से जंतर-मंतर पर भ्रष्ट केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा है। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी एसवी रंगाराव को अन्ना के आंदोलन के समर्थन में एक ज्ञापन पत्र सौंपा। बैठक में सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह यादव, रविंद्र सिंह, रामकृष्ण शर्मा थे।
विज्ञापन



तीन को दिल्ली जाएंगे
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। अन्ना हजारे के आंदोलन को समर्थन देने जिले के अधिवक्ता तीन अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर के लिए रवाना होंगे। बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अजय यादव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता रात्रि नौ बजे बसों के माध्यम से किशन सिंह दद्दा के नेतृत्व में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed