{"_id":"41761","slug":"Firozabad-41761-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को मौत के घाट उतारने वाली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को मौत के घाट उतारने वाली गिरफ्तार
Firozabad
Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। आठ माह पूर्व पति को मौत के घाट उतारने वाली प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पति की हत्या करने के बाद प्रेमिका प्रेमी के साथ छत्तीसगढ़ में रहने लगी थी। प्रेमिका घर खाली करने के लिए गांव आई थी। अब पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि 11 दिसंबर, 2011 को थाना जसराना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। युवक की शिनाख्त मोहम्मदपुर थाना नारखी निवासी सुरेश पुत्र प्रीतमलाल के रूप में की गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवक की हत्या उसकी पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी के साथ की है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सुनीता अपने प्रेमी अमर पाल के साथ छत्तीसगढ़ में जाकर रहने लगी थी।
बताया जाता है कि सोमवार रात महिला मकान से सामान लेने के लिए आई थी। वह सामान लेकर जा रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि सुनीता गांव छोड़कर जा रही है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को दबोच लिया। इस दौरान सुनीता ने बताया कि उसके प्रेम संबंध अमरपाल से हो गए थे। एक दिन पति ने अमरपाल के साथ उसको रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद वह प्रेम संबंध में बाधक बन गया। प्रेम संबंध में बाधक बने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। इसके तहत वह 11 दिसंबर की रात पति को थाना जसराना क्षेत्र ले गई थी। यहां योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देने के बाद पति की गला दबाकर हत्या कर दी और प्रेमी के साथ छत्तीसगढ़ चली गई।