फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   रमजान के पहले दिन दिखा उल्लास, बच्चों ने भी रखा रोजा

रमजान के पहले दिन दिखा उल्लास, बच्चों ने भी रखा रोजा

Tue, 07 May 2019 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
रमजान के पहले दिन दिखा उल्लास, बच्चों ने भी रखा रोजा
रमजान मुबारक - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। रमजान मुबारक माह का पहला रोजा मंगलवार को रखने के साथ मस्जिदों में जाकर तरावीह पढ़ी। गर्मी का मौसम होने के कारण रोजेदारों ने खास सावधानी बरती। शहर के प्रमुख ही स्थानों पर तरावीह पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इसके ही साथ ही पांच वक्त की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन



मंगलवार की शाम को चांद दिखाई देने के साथ पहला रोजा की शुरूआत सात मई से हो गई। मंगलवार की शाम से नगर निगम के सामने स्थित फिरोजशाह के मकबरा में तो तरावीह पढने के लिए काफी संख्या में रोजेदार पहुंचे।
विज्ञापन


इसके साथ ही सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद एवं शीशग्रान स्थित दरगाह पर तरावीह पढने का क्रम चला। तरावीह पढने के साथ ही बुधवार को सुबह सेहरी के साथ पहला रोजा शुरू हो गया। पहला रोजा गर्मी का मौसम होने के कारण रोजेदारों ने खास सावधानी बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेदार धूप में नहीं निकले।सिर्फ जरूरी ही काम निपटाया। इस दौरान इबादतों का दौर चलता रहा। इस दौरान रोजेदारों ने मस्जिद में जाकर पांच वक्त की नमाज अता की। अल्लाह ताला से वर्षभर के गुनाहों के लिए माफी मांगी। शाम को इफ्तार के साथ ही दोबारा से तरावीह पढने का क्रम शुरू हो गया।

शहरी क्षेत्र के साथ नई आबादी वाले क्षेत्र के मस्जिदों में भी रोजेदार तरावीह पढ़ रहे हैं। इसका तो क्रम देररात्रि तक चलता रहा।रमजान माह शुरू होने के साथ बाजार में पुलिस फोर्स सक्रिय रहा।


नगर निगम के सामने ही स्थित मकबरा पर तरावीह पढने के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं होने पाए इसके लिए सीओ सिटी संजय वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान फोर्स मौजूद रहे ताकि रोजेदारों को कोई दिक्कत नहीं होने पाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed